Today Horoscope 7 October आज इन 3 राशि वालों की आय बढ़ने के है संकेत,आप भी पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

मेष-दिन शुभ है। चाहे वो आर्थिक मामला हो, मानसिक मामला हो या व्‍यवसायिक मामला हो। शुभ दिन कहा जाएगा। बस थोड़ा स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। प्रेम और संतान मध्‍यम है लेकिन फिर भी थोड़ी शुभता दिखाई दे रही है। शुभ दिन है।

वृषभ-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी ठीक कही जाएगी।

मिथुन-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बन सकती है।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बनी रहेगी।

सिंह-जीवन आनंदित रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम-संतान अच्‍छा है। व्‍यापार भी अच्‍छा है।

कन्‍या-डिस्‍टर्बिंग माहौल रहेगा लेकिन विजय होगी आपकी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा हो चुका है। प्रेम-संतान मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर चलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला-लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करेंगे। अच्‍छा होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार खर्च इत्‍यादि के कारण थोड़ा मध्‍यम रहेगा।

वृश्चिक-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। गृहकलह हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार ठीक रहेगा।

धनु-व्‍यापारिक सफलता का योग है। भाइयों और मित्रों का साथ होगा। ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है।

और पढ़े  Today Horoscope 24 September 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिलेगी सफलता और प्रमोशन की खुशखबरी, आर्थिक लाभ के बन रहे है योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति भी मध्‍यम है। निवेश वर्जित है इस समय अन्‍यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। सितारों की तरह चमकेंगे आप। आपका कद बढ़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम होगी। व्‍यापार रुक रुक कर चलता रहेगा।

मीन-मानसिक दबाव बना रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम में दूरी हो सकती है। संतान से मतभेद हो सकते हैं। भाग्‍य साथ देगा इसलिए बहुत खराब नहीं रहेगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 29 September 2026 आज इन राशियों के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव, जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हर परिस्थिति को संभालने में मदद करेगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने…

    Today Horoscope 28 September 2026 आज मिल सकते है इन राशि वालों को सफलता के नए मौके, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष– आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी और इसका सकारात्मक असर कामकाज के साथ-साथ व्यापार में…