Today Horoscope 30 March आज मिल सकती है इन 3 राशि वालों को कोई खुशखबरी, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

Spread the love

 

मेष-आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान दे। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। माताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या परेशान करेगी, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।

वृषभ- आप किसी मामले में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी के बीच किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आप किसी नए घर को खरीदने के लिए कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए योजना बनाकर चलना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको वाहनों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

कर्क-आज के दिन उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। लंबे समय से परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 11 APRIL 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा, अटके काम भी होंगे पूरे, पढ़ें आज का राशिफल।।

सिंह-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

कन्‍या-आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आपका कोई लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझेगा। पूजापाठ में भी आप आगे चलेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा।

तुला-आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक-आपसे कर्तव्य आप भावनाओं में बहकर  कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

धनु- परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

और पढ़े  Today Horoscope 12 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और आय में इजाफा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मकर- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी भाई व बहनों से यदि आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने धन को शेयर मार्केट में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। बिजनेस में भी आपकी कुछ नई समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि अपने बिजनेस को आप कैसे आगे बढ़ाएं। आपको किसी एक्सपर्ट की राय से चलने की आवश्यकता होगी। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।

कुंभ-  आप दूसरों के बहकावे में ना आए और पूजापाठ में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। अपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस दे सकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो वह उसे देने आ सकती है।

मीन- आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको कामो को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी और आप कुछ नये उपकरणों को भी शामिल करेंगे। आपको जिम्मेदारियां से घबराना नहीं है। परिवार में बड़े-बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 14 APRIL 2026 आज इन 4 राशियों का दिन रह सकता है खुशियों भरा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपके सम्मान और मान में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन में गर्व और संतोष महसूस होगा।…


    Spread the love

    Today Horoscope 13 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और मंगलमय रहेगा। आपके अच्छे कामों और ईमानदारी से आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि आपको कोई…


    Spread the love