Today Horoscope 29 March आज इस राशि के जातकों की नौकरी में बढ़ सकती हैं समस्याएं,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष-आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा इंक्रीमेंट मिलेगा। आपको अपने बेवजह के ख़र्चों को कंट्रोल करने के लिए थोड़ा ध्यान देना होगा ताकि आप अपनी भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सके।

वृषभ- कारोबार में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी जरूरत की चीजों की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।

मिथुन-आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपकी माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलना होगा। घूमने फिरने का दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति से सोच समझकर मदद लेनी होगी।

कर्क-आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश रहेंगे। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी होगी। आपको अपने धार्मिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की आदत बढ़िया रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 01 September 2026 आज इस राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है आपकी परेशानी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

सिंह-शारीरिक स्थिति पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी इन दिनों नहीं है। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। अच्‍छा करते रहेंगे आप। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-सरकारी तंत्र का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-आपको बिजनेस में भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की थी, तो उसमें आप पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए घर के खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

वृश्चिक-आपकी सुख-सुविधा बढ़ेंगी। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा धन खर्च करेंगे। आपको किसी बात को लेकर यदि संशय हो, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोग लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कहासुनी हो सकती है। आप अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

धनु-आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ कार्यों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी रुकी हुए डील के मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आए। बिजनेस को लेकर आपके पिताजी आपको कोई सलाह देंगे, जो आपके खूब काम आएगी।

और पढ़े  Today Horoscope 31 August 2026 आज इन 3 राशि की बदल सकती है जिंदगी, नौकरी-व्यापार में मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

मकर-आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी से भी अच्छी इनकम होने की संभावना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। बिजनेस में आपको कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ- जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपको पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

मीन-आज आपको अपनी सेहत का ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी गलत योजना में धन ना लगाएं। आपकी किसी बात से कार्यक्षेत्र में कोई बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन सोच विचार कर लेना होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…