मेष राशि- आज माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपके अच्छे कामों की खुलकर तारीफ हो सकती है। संभव है कि मेहनत के लिए कोई सम्मान या पुरस्कार भी मिले। ऑफिस में आपकी लगन देखकर बॉस खुश रहेंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह अच्छी तरह निभाएगी और सेहत में भी सुधार महसूस होगा। हां, आपकी मदद करने की आदत को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं।
वृषभ राशि – आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। प्रमोशन या तरक्की की खबर आपका उत्साह बढ़ाएगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। हालांकि किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें। खासकर शेयर मार्केट या किसी बड़े निवेश में पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कई अच्छे मौके आपके सामने आ सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में जगह बना सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान और निरंतरता बनाए रखनी होगी। किसी दोस्त की नाराजगी आपके शब्दों से जुड़ी हो सकती है, इसलिए बोलते समय थोड़ा संयम रखें। जल्दबाजी से बचेंगे तो कई परेशानियों से दूर रहेंगे।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर मन में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेने का है। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, जो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देंगे। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज आपके भीतर ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का अद्भुत संचार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कार्यकुशलता लोगों को प्रभावित करेगी और प्रशंसा दिलाएगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। परिवार और विशेषकर बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है, जो आपको मानसिक सुकून देगा। ऑनलाइन कार्य करने वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ दिखाई देता है। नए संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे।
मीन राशि – आज बहस और बेवजह की तकरार से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। संतान की पढ़ाई को लेकर उसे बाहर भेजने का विचार बन सकता है। कारोबार में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज प्लान करके रिश्ते में खुशियां बढ़ा सकते हैं। आपकी नई कोशिशों को सफलता मिलने के संकेत हैं।







