Today Horoscope 27 DECEMBER 2024 आज का दिन होगा इन राशि वालों पर मेहरबान, जानें बाकी राशि वालों के क्या है हाल।

Spread the love

 

मेष- आज का दिन आपके लिए नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने कामों में अपनी चलायी, तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

 

वृषभ-आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ व्यवधान महसूस करेंगे, जिसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स तैयारी भी कर सकते हैं।

 

मिथुन-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों में यदि अपने सहयोगियों से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

 

कर्क-आज किसी लंबे समय से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात छुपाकर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढाएं, क्योंकि उसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 22 March 2026 आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

 

सिंह-कोर्ट-कचहरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक सम्‍पत्ति में विवाद हो सकता है। राजनैतिक हानि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें और काली वस्‍तु का दान करें।

 

कन्‍या-स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

 

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में भी उंगली उठ सकती है। बहुत बचकर पार करें। सरकारी तंत्र से भी कुछ खराब सम्‍बन्‍ध दिख रहे हैं। बहुत बचकर पार करने की जरूरत है। सरकारी तंत्र से भी कुछ खराब सम्‍बन्‍ध दिख रहे हैं। बहत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें

 

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन डिस्‍टर्ब होंगे। ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

 

धनु-क्रोध में आकर या भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। विद्यार्थी कोई नई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब सही चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

 

मकर-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है।  यदि आप किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। भाई-बहनों से यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है,  तो उसमें आप अपने बड़े सदस्यों से सलाह अवश्य करें। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है।

और पढ़े  Today Horoscope 24 March 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी बिजनेस पार्टनर से कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको किसी कानूनी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपको निराश हो सकती है। किसी प्रॉपर्टी में आप बहुत ही सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

 

मीन-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। राजनीति में कदम बढ़ाना आपके लिए कुछ नई समस्याएं खड़ी कर सकता है, इसलिए आप किसी के कहने ने में आकर कोई कदम ना उठाएं।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपने कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,…


    Spread the love

    Today Horoscope 25 March 2026 आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और बन रहे है अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खास तौर पर किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस…


    Spread the love