Today Horoscope 26 June :आज इन राशि वालों को भाग्य के चलते होगा धन लाभ और मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, क्या कहती है आपकी राशि||

Spread the love


दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-धन में बढ़ोत्‍तरी होगी। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। सधे हुए शब्‍द और विचार धनार्जन करा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। बहुत अच्‍छी स्थिति दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि की अच्‍छे फैशन आदि में खर्च होगा। आभूषण में खर्च होगा। फिर भी मन थोड़ा परेशान होगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन प्रेम बरकरार है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

कर्क-बहुत अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी है। आय के नवीन मार्ग बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बड़ा सुखद समय दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी काफी अच्‍छी है। सब अद्भुत दिख रहा है आपके जीवन में। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-व्‍यापारिक सफलता मिलने का योग है। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। पिता की सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम है लेकिन व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। मां काली की अराधना करते रहेुं।

कन्‍या-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा सा मध्‍यम समय है। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। बस मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें। शुभ होगा।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। सुखद समय दिखाई दे रहा है। बहुत ही उन्‍न‍तशील समय दिखाई दे रहा है। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय है। बहुत रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। भगवान भोलेनाथ की शरण में बने रहें और अच्‍छा होगा। उनकी अराधना करें। जलाभिषेक करें।

धनु-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 14 March 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मकर-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापारिक सफलता मिलने का अब योग शुरू हो चुका है। बहुत आपने काट लिया। बहुत कष्‍ट आपने काटे। अब अच्‍छा दिखेगा। प्रेम में भावुक मत बनिएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। संतान की स्थिति भी सुखद दिखाई दे रही है। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख-सम्‍पदा में वृद्ध‍ि हो सकती है। घर में कुछ उत्‍सव सा माहौल दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। गणेश जी की अराधना करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-व्‍यापारिक सफलता मिलने का योग दिख रहा है। आपका प्रेम आपको संबल प्रदान करेगा। बच्‍चे कंधे से कंधा मिलाकर व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाएंगे आपको। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। बहुत अच्‍छा समय है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *