मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में बिजनेस को लेकर यदि कुछ आइडिया आये, तो आप उससे तुरंत आगे न बढ़ाएं। किसी अजनबी से आप कोई लेनदेन करने से बचें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है और आप किसी धन की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने खर्चों को भी लिमिट में करके चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि-आज आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सजग रहकर कामों को करना होगा। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आप कुछ नए कामों को करने की कोशिश करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
मीन राशि –आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए निर्णय लेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।








