मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खास तौर पर किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि आज आपको दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचना होगा। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं, तो पूरी सावधानी और सोच-समझकर ही फैसला लें।
वृषभ राशि –आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। हालांकि संतान की संगति को लेकर मन में चिंता रह सकती है, इसलिए उन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं होगा, क्योंकि छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन संतुलित रहने वाला है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलने के लिए लेकर जा सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं के साधनों में भी वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में आप कुछ नए बदलाव करने की कोशिश करेंगे और ये बदलाव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। व्यापार में यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो उसमें अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में जो बाधा आ रही थी, वह भी अब दूर हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से किसी जरूरी विषय पर खुलकर बातचीत करनी पड़ सकती है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हें मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है और शिक्षकों का पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपने कार्यों से नई पहचान मिल सकती है। आपके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि-आज आपकी कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि –आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि खर्च बढ़ने से मन में चिंता बढ़ सकती है। बेवजह के खर्चों से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। काम से जुड़े नए-नए विचार आपके मन में आएंगे, जो भविष्य में आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। सरकारी योजनाओं से भी आपको लाभ मिलने के संकेत हैं।







