Today Horoscope 25 August आज इन 3 राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Spread the love

मेष-भौतिक सुख-संपदा से सम्‍बन्‍ध‍ित, आराम और भौतिक सुख-संपदा से सम्‍बन्धित चीजों में बढ़ोत्‍तरी होती दिख रही है। घर, वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में कुछ उत्‍सव सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं।

वृषभ-किया गया पुरुषार्थ सार्थक और प्रयास फलीभूत होगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी होगी। अपनों, भाई-बहन का साथ होगा। प्रेम कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्‍यवसाय सफल होगा। हर दृष्टिकोण से सुखद समय है।

मिथुन –
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सभी कार्य को आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आपके अंदर बोलने की जो कला है,वह आपको सफलता प्राप्त कराने में मददगार सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में भी आप मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं और समय पर अपने कार्य पूरे करेंगे। आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कर्क –
आज का दिन करियर में आ रही समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आपको आज अपने उलझे हुए कामों को सुलझा कर पूरा करना होगा। यदि किसी नई वस्तु की खरीदारी करें,तो बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करें नहीं तो आप किसी गलत चीज को खरीद सकते हैं। जो युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें आज अपने किसी मित्र द्वारा कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 09 MaY 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत खोलेगा शनिवार, पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

सिंह –
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। आप जोश में होने के कारण धन कमाने का कोई भी अवसर बिल्कुल नहीं छोडेंगे। आप अपना पूरा समय कार्यक्षेत्र में लगाएंगे,जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आपके अचानक से किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी,जिससे उन्हें किसी नए कोर्स में भी दाखिल आसानी से मिल जाएगा। रचनात्मक कार्य में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक कार्य को लेकर भी आपको कुछ समय निकालना होगा नहीं तो वह लटके ही रह जाएंगे।

कन्या –
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपकी वाणी कार्यक्षेत्र आपके काम से प्रसन्न होकर अधिकारी आपके लिए पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसे खुशखबरी सुना सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पहले आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने किसी मित्र से बातचीत करते समय पुराने गड़े मुर्दे नही उखाड़े,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,उसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे

तुला –
आज का दिन आपके मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले ध्यान देना हो कि आपको अपनी इच्छाएं उन पर नहीं थोपनी है व उनके मन में चल रही शंकाओं को भी सुनना होगा। प्रशासन से जुड़े कार्यों में आप सहजता से साथ देंगे। व्यावसायिक गतिविधियों थोड़ी कमजोर रहेंगी,लेकिन आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में असमर्थ गिरावट के कारण आपको परेशान नहीं होना है बल्कि हिम्मत दिखाते हुए परिस्थिति का सामना करना होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 10 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

वृश्चिक –
आज के दिन आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे,लेकिन दिन के खत्म होने पर अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन भी संचय करने में आप सफल रहेंगे। पहले किए गए निवेश से भी आप पूरा फायदा उठाएंगे। संतान आपकी बात को मानकर किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती हैं। आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे,उसे समय पर पूरा करके देंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा से संबंधित किसी समस्या के लिए अपने गुरुजनों के पास जा सकते हैं।

धनु –
आज के दिन आप अपने माता पिता की सेवा में बिताएंगे और धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आप अपने कामों से ज्यादा धार्मिक कार्यों पर ध्यान देंगे,किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आप परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं अथवा नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं,तो उनका यह निर्णय अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन आपको किसी पर ज्यादा विश्वास परेशानी व धोखा दे सकता है।

मकर –
आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहेगा। आपकी परिवार के किसी सदस्य से झड़प होने के कारण आप परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप अपने अधिकतर कामों को घर से दूर रहकर ही करेंगे। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके अंदर जो बोलने की कला है,वह आपको काफी मामलों में कामयाबी दिलवा सकती है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा,क्योंकि उनकी कुछ योजनाओं पर आज ब्रेक लग सकता है। आप अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 12 MaY 2026 आज इन राशियों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खूब तरक्की और मुनाफा, पढ़ें आज का राशिफल।

कुंभ –
आज के दिन आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मुलाकात करने जा सकते हैं,जहां आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। बिजनेस कर रहे लोग लाभ तो सामान्य कमाएंगे,लेकिन वह अपनी जरूरतों व अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप कुछ रसूखदार लोगों से संपर्क करेंगे,जिनसे आपको सहायता भी प्राप्त हो सकती है। कोई बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।

मीन –
आज के दिन मीन राशि के जातक प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को लंबे समय से किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,तो वह आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समाप्त होगी। विद्यार्थी भी शिक्षा व प्रतियोगिता में मन मुताबिक परिणाम मिल लेकर आएंगे,जिससे परिवार में उनका मान सम्मान और बढ़ेगा। आप अपने मित्रों से किए हुए किसी वादे को पूरा करेंगे, जिसके बाद आप कोई पार्टी कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को किसी नई संपत्ति की खरीदारी हो सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 14 MaY 2026 आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे…


    Spread the love

    Today Horoscope 13 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में खुशखबरी, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष–आज किस्मत आपके दरवाजे पर नए अवसरों की दस्तक दे सकती है। पैसों से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे तो लाभ की राह खुल सकती है। काम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *