Today Horoscope 24 October 22:आज सभी राशि वालों की मनेगी खुशियों भरी दिवाली, जानें क्या कहती है अन्य राशियां।।

दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-वित्‍तीय स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बचकर पटाखे जलाएं। कभी भी दिवाली में पटाखे फोड़ने का कोई लाभ नहीं मिलता बल्कि नुकसान ही होता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍टिकोण से शुभ समय है।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पटाखे फोड़ते समय अत्‍यधिक बचाव करें। मंगल द्वितीय भाव में है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से अत्‍यंत शुभ समय कहा जाएगा। हरा कपड़ा पहनें।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संयत भी रहें। नौकरी में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 23 September 2026 आज इन राशि वालों की दूर होंगी परेशानियां, रिश्तों और करियर में मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

कर्क राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु किसी विशेष उद्देश्य से किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाहन सुख से वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा, परन्तु वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार से धन लाभ में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें।

कन्या राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। शासन सत्ता की सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बदलाव की सम्भावनाएं बन रही हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा विरूद्ध कोई नया कार्य मिल सकता है।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। धन का अभाव हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 25 September 2026 आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मकर राशि- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। पिता का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके शैक्षिक कार्य पूरे होंगे। आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं।

कुंभ राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति‍ के प्रयास करें। परिवार के लिए समुचति ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 26 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, नई उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा दिन, जानें आज का दैनिक राशिफल।

मीन राशि- भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 29 September 2026 आज इन राशियों के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव, जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हर परिस्थिति को संभालने में मदद करेगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने…

    Today Horoscope 28 September 2026 आज मिल सकते है इन राशि वालों को सफलता के नए मौके, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष– आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी और इसका सकारात्मक असर कामकाज के साथ-साथ व्यापार में…