Today Horoscope 23 DECEMBER 2024 आज इस राशि के जातकों की पलटेगी किस्मत, मिल सकते हैं कुछ अच्छे अवसर, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल

Spread the love

राशिफल-

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी से कामों में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपके काफी काम बनेंगे। आपको मेहनत से पीछे नहीं हटाना है और अपने आवश्यक खर्चों को कम करने की कोशिश करें।

वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी होगी। विद्यार्थी अपने किसी सब्जेक्ट को लेकर यदि टेंशन ले रहे थे, तो उसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

मिथुन राशि-
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा।आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकजुट होकर जुटना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपको कोई सम्मान मिल सकता है। आपने यदि संतान से किसी काम को लेकर कोई उम्मीद लगाई थी, तो आप उस पर खरे उतरेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 17 JULY 2025 आज मिल सकती है इन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि,जानें आज का दैनिक राशिफल

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

कन्या राशि-
आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि-
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 18 JULY 2025 आज इन राशि के जातकों की बढ़ेगी आय और जोखिम लेने से बचें, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

मकर राशि-
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है। आपके घर अचानक से अतिथि आगमन होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में भी आपको अपने कार्यों को ध्यान मग्न होकर करना होगा, नहीं तो आपकी किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन आपको घर परिवार की समस्याओं को देखते हुए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी किसी मन की इच्छा को आप अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे, जो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी।

और पढ़े  Today Horoscope 14 JULY 2025 आज मिल सकता है इन 3 राशि वालों को भाग्य का साथ, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल ||

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रूपए पैसे से संबंधित मामले में अपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको उस भरोसे को तोड़ सकता है। बिजनेस में आपको समय देना होगा, नहीं तो आपके सहयोगी आपका कोई भारी नुकसान करवा सकते हैं। आपके खर्च भी आपको थोड़ा समस्या देंगे।

मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। परिवार के सदस्य भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको आत्मनिर्भर होकर अपने कामों को करना होगा।  भाई- बहन से यदि आप कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी को सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 JULY 2025 आज होगी इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप आज हिसाब से खर्च करेंगे। आपको भौतिक-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 JULY 2025 आज इन राशि के जातकों की बढ़ेगी आय और जोखिम लेने से बचें, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि- आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको नई नौकरी के मिलने से मन काफी खुश रहेगा। आप अपने ज्ञान…


    Spread the love