मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। हालांकि सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर मन में कुछ चिंता रह सकती है, जिसके कारण आप किसी बड़े निवेश के बारे में भी सोच सकते हैं। कोई करीबी परिजन आपके सामने निवेश से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव रख सकता है।
वृषभ राशि –आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियां कम होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। आप दोनों साथ में कहीं घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। हालांकि माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी रहेगा, इसलिए उनसे कोई ऐसी बात न कहें जिससे उनका मन आहत हो। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। हालांकि आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, ऐसे में उनके शिक्षकों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। किसी भी नए काम में बिना सोच-समझे हाथ डालने से बचें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक नुकसान दे सकता है।
कर्क राशि – आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी और समझदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे काम करने में न केवल आसानी होगी बल्कि मन भी लगा रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर ज़्यादा निर्भर रहना भी नुकसानदेह हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। मित्रों के साथ समय बिताने और अच्छे खान-पान का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। राजनीति या किसी सामाजिक मामले में उलझा विषय सुलझ सकता है। धैर्य और संयम से काम करना आज बेहद जरूरी है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। अपनी जरूरतों को पूरा करने में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको संतोष भी देगा।
कन्या राशि – आज आपके लिए अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। बस अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और यदि किसी से वादा किया है, तो उसे समय पर पूरा करें। आपकी उन्नति की राह में जो बाधाएं थीं, वे हटने लगेंगी।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज पारिवारिक जीवन में संतुलन और सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थी यदि पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएंगे तो परीक्षा में सफलता निश्चित है। सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार या जरूरी सामान खरीद सकते हैं। व्यापार में अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आप किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग भी आपको पूरा मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी रहेगा और आपको घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।








