Today Horoscope 21 DECEMBER 2024 आज मिल सकता है इस राशि के जातकों को प्रमोशन,पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको मानसिक व शारीरिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है।

वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्यों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर को लेकर आपके मन में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन नहीं लेनी है।

मिथुन राशि-
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा।  आपको कोई भी अच्छा मौका अपने हाथ से जाने नहीं देना है और अपने कामों में लापरवाही तो बिल्कुल न करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी सहयोगी से आपको कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को बाहर विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 07 November 2026 आज इन 4 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, करियर-नौकरी में होगा बड़ा बदलाव, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको दिखावें के चक्कर में आने से बचना होगा। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहानी सुनी बातों पर भरोसा न करें। संपत्ति को लेकर भाइयों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

कन्या राशि-
आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 03 November 2026 आज इन राशि वालों का बढ़ेगा कामकाज, सिंह की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

तुला राशि-
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको वाहन खरीदते समय सावधान रहना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसे पूरा करने की आपको कोशिश करनी होगी।

मकर राशि-
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है।आप अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान दें। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई सदस्य नौकरी को लेकर यदि परेशान चल रहा था, तो कहीं दूर नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 06 November 2026 आज मिलेगा इन राशि वालों को बड़ा लाभ, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।।

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है।  आपको उनमें अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो इससे परिवार के सदस्यों के बीच कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप नए कामों को करने के लिए योजना बना सकते हैं। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। माता-पिता आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं।

  • Related Posts

    Today Horoscope 08 November 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिल सकती है सफलता, जानें किन राशियों का दिन रहने वाला है खास..

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए लाभ और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने…

    Today Horoscope 07 November 2026 आज इन 4 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, करियर-नौकरी में होगा बड़ा बदलाव, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपको सोच-समझकर कदम उठाने और अपने धैर्य को बनाए रखने की सीख दे सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और फिजूलखर्ची से बचने की…