Today Horoscope 19 March आज इन राशि वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ और नौकरी में मिलेंगे बेहतर अवसर, जानें आज का दैनिक राशिफल।

Spread the love

मेष-आपके कामों को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। आपके पुराने किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने कामकाज को लेकर अपने पिताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आप किसी नए घर की खरीदारी के बारे में भी सोच-विचार करेंगे।

वृषभ- जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में किसी योजना पर भरोसा नहीं करना है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।

मिथुन-आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपकी माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलना होगा। घूमने फिरने का दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति से सोच समझकर मदद लेनी होगी।

कर्क-आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश रहेंगे। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी होगी। आपको अपने धार्मिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की आदत बढ़िया रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।

सिंह-शारीरिक स्थिति पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी इन दिनों नहीं है। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। अच्‍छा करते रहेंगे आप। पीली वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 22 March 2026 आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

कन्‍या-सरकारी तंत्र का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-आपको बिजनेस में भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की थी, तो उसमें आप पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए घर के खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

वृश्चिक-आपकी सुख-सुविधा बढ़ेंगी। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा धन खर्च करेंगे। आपको किसी बात को लेकर यदि संशय हो, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोग लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कहासुनी हो सकती है। आप अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

धनु-आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ कार्यों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी रुकी हुए डील के मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आए। बिजनेस को लेकर आपके पिताजी आपको कोई सलाह देंगे, जो आपके खूब काम आएगी।

मकर- कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थीयो की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याएं उनके सीनियर की मदद से दूर होते देख रही हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 23 March 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

कुंभ- आपकी आय में वृद्धि होगी और आपका मान सम्मान बढ़ाने से आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें, तो बेहतर रहने वाला है। कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। आपको किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।

मीन-आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा और व्यवसाय में आप नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। परोपकार के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपने कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,…


    Spread the love

    Today Horoscope 25 March 2026 आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और बन रहे है अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खास तौर पर किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस…


    Spread the love