Today Horoscope 16 August आज मिलेगा इन राशि के जातको को भाग्य का साथ, और इन्हें मिलेगी सफलता, जाने आपकी राशि में क्या है खास ||

दैनिक राशिफल –

मेष-शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन यह खर्च मानसिक स्थिति को हिला देने वाला होगा। प्रेम और संतान मध्‍यम गति से आगे बढ़ते रहेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखद होगी लेकिन शारीरिक और मानसिक तापमान बढ़ा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी।

मिथुन-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी।

कर्क-यात्रा में लाभ होगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय कहा जाएगा।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कन्‍या-सुखद समय है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। संतान और व्‍यापार भी मध्‍यम रहेगा थोड़ा सा लेकिन खराब नहीं रहेगा। कुल मिलाकर अच्‍छा समय कहा जाएगा।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे आप। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम बनी रहेगी। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। एक डिस्‍टर्बिंग सा समय होगा लेकिन अंत में जीत आपकी होगी।

वृश्चिक-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम और संतान मध्‍यम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति उत्‍पन्‍न होगी जिससे आप अच्‍छा फील करें।

और पढ़े  Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्ध‍ि दिख रही है।

मकर-व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थि‍ति पैदा हो रही है जो कि सुखद होगी। अपनों का साथ होगा।


कुंभ-
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, संतान और प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों को छोड़कर थोड़ा सा ध्‍यान देने की जरूरत है।

मीन-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। सामाजिक कद बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान बहुत बढ़िया है। व्‍यापार बेहतर दिख रहा है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…