Today Horoscope 13 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में खुशखबरी, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मेष–आज किस्मत आपके दरवाजे पर नए अवसरों की दस्तक दे सकती है। पैसों से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे तो लाभ की राह खुल सकती है। काम में आपका जोश लोगों को प्रभावित करेगा और प्रेम जीवन में रोमांस की मिठास दिल को खुश कर देगी। संतान की भावनाओं को समझने की कोशिश रिश्तों को और मजबूत बनाएगी।

 

वृषभ- आज आपकी योजनाएं सफलता की सीढ़ियां बन सकती हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं, जिससे आत्मविश्वास भी ऊंचा रहेगा। परिवार में शादी या शुभ समाचार का माहौल खुशियां ला सकता है। यात्रा से जुड़ी कोई जानकारी आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है।

मिथुन- आज आप खुद को बेहतर बनाने के मूड में रहेंगे और यही सोच आपको आगे बढ़ाएगी। घर में खुशखबरी का माहौल बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह लोगों को प्रभावित करेगी और वरिष्ठ भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। पिताजी की बातों में आज आपके लिए खास सीख छिपी हो सकती है।

कर्क- स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 11 October 2026 आज इन 3 राशि के जातको को रहना होगा आर्थिक मामलों में सतर्क, जानें सभी राशियों के क्या है हाल...

कन्‍या- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

और पढ़े  Today Horoscope 08 October 2026 आज 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

मीन- आज आपकी सकारात्मक सोच और ऊर्जा हर काम में चमक बिखेर सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में लंबी योजनाएं अब गति पकड़ सकती हैं। परिवार में सरप्राइज और खुशियों का माहौल रिश्तों में और अपनापन बढ़ाएगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 11 October 2026 आज इन 3 राशि के जातको को रहना होगा आर्थिक मामलों में सतर्क, जानें सभी राशियों के क्या है हाल…

    मेष- आज का दिन आपको याद दिलाएगा कि सफलता की राह में चुनौतियां आना स्वाभाविक है। जिम्मेदारियों का दबाव कुछ ज्यादा महसूस हो सकता है और विरोधी भी आपके काम…

    Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष- आज भाग्य आपके लिए रिश्तों और पुराने संपर्कों के जरिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कोई ऐसा मित्र, जिससे लंबे समय से बातचीत नहीं हुई थी, अचानक आपकी…