मेष राशि- आज कामकाज में थोड़ी चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं। ऑफिस में बॉस से बहस आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है, इसलिए शब्दों पर कंट्रोल रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का अवसर मिल सकता है। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
वृषभ राशि – आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह या किसी शुभ कार्य को लेकर आप अपने रिश्तेदारों से चर्चा कर सकते हैं। आज आपका मन अच्छे खान-पान और मौज-मस्ती में लगा रहेगा और आप छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर आनंद महसूस करेंगे।
मिथुन राशि-आज दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी। अपने फैसले खुद लें और किसी पर निर्भर न रहें। बिजनेस में चल रहा उतार-चढ़ाव अब धीरे-धीरे खत्म होगा। पिताजी से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों का हिसाब रखना जरूरी है। संतान से किया वादा निभाना न भूलें।
कर्क राशि –आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा और मन थोड़ा अशांत रहेगा, लेकिन समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो रास्ता निकल आएगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है, उनके गुरुजनों से सलाह लेना बेहतर रहेगा। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें और समय पर इलाज कराएं।
सिंह राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे और विदेश से जुड़े कामों में अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति आपको नए लोगों से जोड़ सकती है। नौकरी में चल रही परेशानियों को सुलझाने का प्रयास सफल होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कहीं आने-जाने या घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। हालांकि दिनभर थोड़ी भागदौड़ भी बनी रह सकती है। कोई व्यक्ति आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। किसी सरकारी मामले को लेकर आप किसी अच्छे वकील से सलाह भी ले सकते हैं।
मीन राशि – आज सेहत को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। काम में सफलता आपके कदम चूमेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे और बचत की योजना भी बनाएंगे। संतान से किया वादा निभाना जरूरी होगा। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें।








