Today Horoscope 09 October 2023 इस राशि के जातकों को आज होगा फायदा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Spread the love

Today Horoscope 09 October 2023 इस राशि के जातकों को आज होगा फायदा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि के लोगों को इन दिनों ऐसा ज्ञान प्राप्त हो गया है कि वे किसी भी सिचुएशन को बहुत अच्छे से टैकल कर रहे हैं। जीवन जीने की कला कहते हैं इसे । स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संतान की स्थिति टथस्त बनी हुई है, न तो बहुत अच्छी है और न ही बुरी है। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि हो रही है।

वृषभ राशि- जो भी आपने डिजाइन किया है या जो भी आपने सोच रखा हैं, अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण से उसको आप लागू करिए, लाभ करेगा। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहने वाला है। वहीं, प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मिथुन राशि- अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा और लॉटरी जैसी चीजों में बिल्कुल भी पैसे न लगाएं, नुकसान होगा। धन हानि के संकेत हैं। लेकिन रुपए पैसे भी आएंगे बस उन्हें रोक कर रखें। अभी निवेश न करें।

कर्क राशि- समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है । प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। व्यापार अच्छा चलता रहेगा।

कन्या राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। वहीं, शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। यात्रा में लाभ योग हैं। प्रेम संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि- राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद भी मिलेगा। व्यापार अच्छा रहने वाला है।

और पढ़े  Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

वृश्चिक राशि- यात्रा में लाभ होगा। यात्रा का संयोग बन रहा है स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने वाला है। वहीं, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा।

धनु राशि- आज का दिन बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम लग रहा है। प्रेम संतान लगभग ठीक-ठाक रहेगा। वहीं, व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। संपन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने वाला है। वहीं, प्रेम संतान और व्यापार मिलेगा।

कुंभ राशि- बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वहीं, प्रेम, संतान ऐप पर पढ़ें व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए और कवियों के लिए अच्छा समय माना जा रहा है। जो लोग फिल्मों में काम करते हैं और कला फील्ड से जुड़े हैं उनके लिए समय अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। वहीं, व्यापार अच्छा रहने वाला है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 24 March 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी मनचाहा…


    Spread the love

    Today Horoscope 23 March 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए परोपकार और सेवा के कार्यों से जुड़कर सम्मान और पहचान दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नया और अलग करने की सोच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *