Today Horoscope 09 February आज मिल सकता है इन राशि के जातकों को भाग्य का साथ, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल ।

Spread the love

 

 

 राशिफल –

मेष-दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको अपने डिसीजन को सोच समझ कर लेना होगा, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी काम में उसके नीति व नियमों को ध्यान रखकर ही आगे बढ़े।

वृषभ-आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे। आप उन्हें कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर में यदि कुछ काम पेंडिंग पड़े थे, तो उन्हें भी पूरा करने के लिए आपको समय निकालना होगा। आपकी माताजी आपको ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकती हैं। आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे।

मिथुन-आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। एक साथ आपको कई काम हाथ लगेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगी।

कर्क-आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश रहेंगे। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी होगी। आपको अपने धार्मिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की आदत बढ़िया रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

सिंह-शारीरिक स्थिति पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी इन दिनों नहीं है। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। अच्‍छा करते रहेंगे आप। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-सरकारी तंत्र का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-आपको बिजनेस में भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की थी, तो उसमें आप पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए घर के खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

वृश्चिक-आपकी सुख-सुविधा बढ़ेंगी। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा धन खर्च करेंगे। आपको किसी बात को लेकर यदि संशय हो, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोग लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कहासुनी हो सकती है। आप अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

धनु-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और सकारात्‍मक स्थिति बनने का संकेत है।

और पढ़े  Today Horoscope 24 March 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। एक सुखद और अच्‍छी स्थिति आपकी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा और उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं को भी नजरअंदाज ना करें। किसी नए वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं। आपको करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी।

मीन-नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर साथियों से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपको थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप किसी के प्रति मन में द्वेष की भावना न रखें। यदि कोई समस्या आपको लगी हुई थी, तो आप उसमें ढील ना दें। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपने कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,…


    Spread the love

    Today Horoscope 25 March 2026 आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और बन रहे है अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खास तौर पर किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस…


    Spread the love