मेष राशि-आज आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी और बाहर आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप आज कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय वाणी की सौम्यता को नहीं खोना है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपनी कार्य कुशलता से आज कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अपने कामो को लेकर उचित मार्गदर्शन मिलेगा और यदि आप राजनीति में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका योजनाओं पर अच्छा खासा खर्चा होगा और आपकी किसी बात को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप कुछ मनचाहे खर्च करेंगे, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान देना होगा।








