Today Horoscope 05 January 2025 आज होंगी इस राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी, जानें बाकी राशि वालों के क्या है हाल ||

Spread the love

राशिफल-

 

मेष राशि- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आपका किसी पार्टनर से कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। दोस्तों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको राजनीति में किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

 

वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने टारगेट को पूरा करना होगा। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपके भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर खटपट पर चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं।

मिथुन राशि-
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। बिजनेस के कामों में आप कोई जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे गड़बड़ी हो सकती है। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो उसे मिलने में भी आपको आसानी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

कर्क राशि-
आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे, इसलिए आप कार्य क्षेत्र में भी किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे।आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप किसी से धन बहुत ही सोच विचारकर ले। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपको आलस्य को दूर भगाना होगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

कन्या राशि-
आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 22 March 2026 आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

तुला राशि-
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 21 March 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा,धन लाभ के बनेंगे योग,पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मकर राशि-
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है।ऑफिस में आप कामों को लेकर बेवजह परेशान रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कोई काम पूरा होने में आपको समस्या आएगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर नहीं जाने देना है, नहीं तो आपको बाद में उन्हें सुलझाना मुश्किल होगा।

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायी रहने वाला है। आपका कोई काम धन को लेकर यदि रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जो लोग नौकरी को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।  आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे, वह आपकी पदोन्नति भी कर सकते हैं। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा।

मीन राशि-
आज आप सारा दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे, कोई पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। अपनी पर्सनल बातें किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। परिवार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी। यदि आप किसी को काम को लेकर कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेकर आ सकते हैं। संतान यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपने कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,…


    Spread the love

    Today Horoscope 25 March 2026 आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और बन रहे है अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खास तौर पर किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस…


    Spread the love