Today Horoscope 04 January 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी में मिलेगा लाभ और आय में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशि-आज का दिन आपकी लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि आपको बिजनेस में भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोलें। कोई कानूनी मामला भी आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा, इसलिए आप उसमें अपनी आंख और कान खुले रखकर आगे बढें।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको यदि काम को लेकर कोई मित्र सलाह दें, तो उस पर आप थोड़ा सोच समझकर ही अमल करें। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

 

मिथुन राशि-आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी उतराने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका किसी आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके काम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 06 October 2026 आज इन राशि के जातको को संभलकर लेना होगा फैसला, जानें आज का राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 09 October 2026 आज का दिन रहेगा इन राशि वालों के लिए खास,धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छी रहेगी।  आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका बिजनेस पहले से बेहतर होगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 11 October 2026 आज इन 3 राशि के जातको को रहना होगा आर्थिक मामलों में सतर्क, जानें सभी राशियों के क्या है हाल…

    मेष- आज का दिन आपको याद दिलाएगा कि सफलता की राह में चुनौतियां आना स्वाभाविक है। जिम्मेदारियों का दबाव कुछ ज्यादा महसूस हो सकता है और विरोधी भी आपके काम…

    Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष- आज भाग्य आपके लिए रिश्तों और पुराने संपर्कों के जरिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कोई ऐसा मित्र, जिससे लंबे समय से बातचीत नहीं हुई थी, अचानक आपकी…