Today Horoscope 03 JULY 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिलेगी हर मोर्चे पर सफलता, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों की मीठी दस्तक लेकर आया है। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा और कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकता है। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़ी चिंताओं का समाधान बातचीत और समझदारी से निकलता दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें, अहंकार को अपने फैसलों के बीच न आने दें।

वृषभ राशि-आज का दिन आपको सुकून, स्वादिष्ट भोजन और कुछ अच्छी खबरों का आनंद दे सकता है। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों के लिए कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। आर्थिक मामलों में ईमानदारी और धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी।

 

मिथुन राशि- आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता के संकेत दिखाई देंगे। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत आपके लिए फायदेमंद रहेगी और आप पूरे उत्साह के साथ काम में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट आपके रिश्ते में मिठास घोल देगा। हालांकि, काम के दबाव के कारण स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट आ सकती है, जिससे परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

 

कर्क राशि – आज रिश्तों में मिठास और जीवन में नई संभावनाओं की आहट सुनाई दे सकती है। वैवाहिक जीवन पहले से अधिक सुखद रहेगा और जीवनसाथी को कोई नया अवसर मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती दिखाई दे रही हैं। हालांकि हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें, ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि- आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा, लेकिन आपकी समझदारी आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और आप अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो उसके सुलझने के संकेत मिल रहे हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  CM शुभेंदु का बड़ा एलान: बंगाल में लागू होगा यूसीसी, छह महीने में ‘लव और लैंड जिहाद’ के खिलाफ लाएंगे कानून

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

 

कुंभ राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ सकता है। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया काम सफलता दिला सकता है।

 

मीन राशि-आज स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा। व्यापार या आर्थिक मामलों में किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें। कोई व्यक्ति मीठी बातों से आपको प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल संकेत दे रहा है। यदि कोई कानूनी या कोर्ट से जुड़ा मामला चल रहा था, तो उसमें राहत मिलने की संभावना बन सकती है।

 

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…