Today Horoscope 02 January 2026 आज मिलेगी इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में बड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-साल का दूसरा दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। धन की बरसात होगी और खर्च भी अधिकांश होंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको कोई प्रॉपर्टी की डील थोड़ी सोच समझकर करनी होगी। सामाजिक आयोजनों में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचे और अपने खर्चों को लेकर एक बजट बनाकर चलें।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी बुद्धि से आपके काफी काम पूरे होंगे और जीवनसाथी की आप खूब केयर करेंगे। पुराने गिले शिकवे भी साल की शुरुआत के दिनों ही दूर होंगे और दोनों एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी  शौक मौज की चीजों की संख्या में इजाफा होगा।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से पेंडिंग पड़ा था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कोई सरकारी काम आपका लटक सकता है, जो आपके लिए थोड़ा मुश्किले लेकर आ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 17 March 2026 आज इन राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को किसी दूसरी नौकरी से बुलावा सकता है, उनके करियर को लेकर आपको काफी खुशी होगी। आप अपनी माताजी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं और खर्चों की अधिकता रहेगी। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। किसी परिवार के सदस्य को नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने  सहयोगियों से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love