Today Horoscope 01 January 2026 जानें आज नए साल का पहला दिन कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए,पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल ।।

 

 

मेष राशि-नया साल जोश के साथ शुरू होगा, पर एक साथ बहुत काम पकड़ने से ऊर्जा बिखर सकती है। सेहत, नींद और एक मुख्य प्रोफेशनल लक्ष्य पर फोकस रखें। परिवार को नरमी से समय दें। पुराने झगड़ों को न दोहराएं, अनुशासित दिनचर्या और यथार्थवादी लक्ष्य ही आगे सफलता देंगे।

वृषभ राशि –आप स्थिरता चाहते हैं, लेकिन 2026 में सीखने और यात्राओं में लचीलेपन की जरूरत रहेगी। आज कौशल और शिक्षा पर विचार करें जो प्रतिष्ठा बढ़ा सके। जिद से अधिकारियों से टकराव न लें। शांत साधना या प्रकृति में सैर मन को स्थिर करेगी और बड़े संकल्पों से पहले आपको ग्राउंड करेगी।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई  हो सकती है। आपके बॉस को आपके काम को लेकर दिए गए सुझाव पसंद आएंगे, वह लोगों से आपकी  तारीफ करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा को लेकर अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 08 October 2026 आज 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 11 October 2026 आज इन 3 राशि के जातको को रहना होगा आर्थिक मामलों में सतर्क, जानें सभी राशियों के क्या है हाल...

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 09 October 2026 आज का दिन रहेगा इन राशि वालों के लिए खास,धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को किसी दूसरी नौकरी से बुलावा सकता है, उनके करियर को लेकर आपको काफी खुशी होगी। आप अपनी माताजी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं और खर्चों की अधिकता रहेगी। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए सब बढ़िया रहने वाला है। आप अपने कामों में पूरी मेहनत से जुटेंगे। यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज उसे भी पूरा करके ही दम लेंगे। आपको यदि कोई सेहत संबंधी समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के सदस्यों में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 11 October 2026 आज इन 3 राशि के जातको को रहना होगा आर्थिक मामलों में सतर्क, जानें सभी राशियों के क्या है हाल…

    मेष- आज का दिन आपको याद दिलाएगा कि सफलता की राह में चुनौतियां आना स्वाभाविक है। जिम्मेदारियों का दबाव कुछ ज्यादा महसूस हो सकता है और विरोधी भी आपके काम…

    Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष- आज भाग्य आपके लिए रिश्तों और पुराने संपर्कों के जरिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कोई ऐसा मित्र, जिससे लंबे समय से बातचीत नहीं हुई थी, अचानक आपकी…