Today Gold-Silver Price:- चांदी की कीमतों में करीब 7000 रुपये का उछाल, सोना ₹1.48 लाख पर पहुंचा, जानें ..

Spread the love

सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 6920 रुपये बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 2860 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि कई दिनों की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिल रहा है।

 

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को सोना ₹1,59,097 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,67,900 प्रति किलो के स्तर पर थी। इसके अगले ही दिन युद्ध की शुरुआत हुई और तब से बाजार में गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। यह दर्शाता है कि इस बार युद्ध के बावजूद बाजार की पारंपरिक दिशा बदल गई है।

क्यों टूटी सोने की चमक?

आम तौर पर वैश्विक तनाव के दौरान सोने को सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर अलग है। इसके पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं-

  • मार्जिन बढ़ने से ट्रेडिंग महंगी हो गई, जिससे सट्टेबाजी में कमी आई।
  • शेयर बाजार में नुकसान की भरपाई के लिए निवेशक सोना बेच रहे हैं।
  • रिकॉर्ड तेजी के बाद नई खरीद में कमी, जिससे बाजार में ठंडापन आया।
  • मजबूत डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय मांग घटी।
  • निवेशकों की मनोवृत्ति में बदलाव, कैश निकालने के लिए बिकवाली बढ़ी।

Spread the love
और पढ़े  चांदीपुरा वायरस ने बढ़ाई चिंता! जानिए कैसे फैलता है संक्रमण और किन बच्चों को है ज्यादा खतरा
  • Related Posts

    गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल

    Spread the love

    Spread the loveदुनियाभर में मोहब्बत के शहर के रूप में पहचान रखने वाला आगरा इन दिनों दिल दहला देने वाली वारदातों से सहमा है। जिस शहर में लोग दूर-दूर से…


    Spread the love

    जन्म से मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता पर डोनाल्ड ट्रंप का नया वार, ‘बर्थ टूरिज्म’ रोकने के लिए 2 आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म के आधार पर मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता को सीमित करने और ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को दो…


    Spread the love