आज देश भर में रंगोत्सव होली की धूम,शहर-शहर उड़ रहा गुलाल, जमकर मनाया जा रहा जश्न

Spread the love

ज देशभर में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही शहर-शहर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आ रहे हैं। हर तरफ रंगों की छटा और त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है।

लोग आपस में गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से होली के त्योहार से जुड़ी मोहक तस्वीरें सामने आ रही है।  कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया जा रहा है तो कहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

 

राष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।’

 

 

पीएम मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।’

 

गृह मंत्री अमित शाह ने दी होली की शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।’

और पढ़े  पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर वीजा सेवाएं स्थगित, हिंसक प्रदर्शन के चलते सुरक्षा अलर्ट जारी

 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी होली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।’


Spread the love
  • Related Posts

    डॉलर के मुकाबले रुपया निचले स्तर पर, शेयर बाजार में भी गिरावट,69 पैसे टूटकर 92.18 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से निवेशकों का भरोसा टूटता दिखा। इसके चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया…


    Spread the love

    लेबनान में इस्राइल का हमला, 4 की मौत,जंग के बीच ईरानी नेता का बयान; इस्राइल का हमला जारी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया की धरती पर जंग की आहट अब और तेज हो गई है। इस्राइल और अमेरिका के ईरान पर लगातार हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई पांचवें…


    Spread the love