Today 30 May Horoscope : इन राशि वालों के लिए है चिंता का विषय जाने क्या है उपाय।।

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-किसी अपने की वजह से या अपने की फिक्र में चिंता सताएगी। किसी तरह की कोई कलह न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को धन न दें। लौटकर आने में दिक्‍कत होगी। थोड़ा सा ध्‍यान रखें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य, कुटुम्‍बीजनों का। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। खर्च की अधिकता थोड़ी बनी रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ- कभी सकारात्‍मक तो कभी नकारात्‍मक अनुभव करेंगे। तबीयत आपकी बहुत अच्‍छी नहीं रहेगी। कभी-कभी बहुत अक्रामक हो जाएंगे, कभी बहुत लो हो जाएंगे। रक्‍तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति आपकी बन सकती है। हरी वस्‍तु पास रखें। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

कर्क-ऊर्जा का स्‍तर घटा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। तबीयत में कुछ खास दिक्‍कत नहीं है फिर भी ऊर्जा का स्‍तर कम महसूस करेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-लग्‍नेश वक्री है इसलिए थोड़ी समस्‍या बनी रहेगी आपको स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में। प्रेम और संतान की स्थिति सही चलती रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। गणेश जी की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-थोड़ा खराब समय कहा जाएगा। खासकर स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में कोई रिस्‍क नहीं लीजिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बन सकती है या जो चल रहा है उसमें कुछ नयापन लिया हुआ शुभ दिखाई पड़ रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। फिर भी जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। कुछ नया और अच्‍छा हो सकता है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-ननिहाल पक्ष के लिए कुछ मध्‍यम समय दिख रहा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान काफी बेहतर है। व्‍यापार आपका बहुत सही है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 24 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना राशिफल..

मकर-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका करीब-करीब ठीक रहेगा। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी थोड़े समय के लिए टल सकती है। घर में थोड़ी सी अशांति रहेगी। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार आपका ठीक-ठाक चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें। उन्‍हें हरी वस्‍तु अर्पित करें। अच्‍छा होगा।

मीन-व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है। कुछ नया होने की संभावना दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम है। कोई खराबी नहीं है लेकिन बहुत अच्‍छा नहीं है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। अच्‍छा होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…