तीलू रौतेली Award 2022-23: राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली” एवं “आगनबाड़ी कार्यकत्री” 14 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला पुरस्कार,सीएम ने किया सम्मानित

Spread the love

तीलू रौतेली Award 2022-23: राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली” एवं “आगनबाड़ी कार्यकत्री” 14 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला पुरस्कार,सीएम ने किया सम्मानित

उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज मंगलवार को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। सभी को सम्मान की राशि ऑनलाइन उनके खाते में जमा कराई गई है। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं।

इन्हें मिला सम्मान-
मुक्केबाजी के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी बोर्ड परीक्षा छोड़कर स्वीडन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की और चीन में 20 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य जीतने वाली चमोली की मानसी नेगी सहित 14 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला। खेल दिव्यांग वर्ग में पैरा एथलीट अल्मोड़ा की गरिमा जोशी, राज्य स्तरीय पैरा खिलाड़ी बागेश्वर की मोहिनी कोरंगा, कला एवं योग के क्षेत्र में चंपावत की शांभवी मुरारी, पर्वतारोहण दिव्यांग वर्ग में देहरादून की अमीशा चौहान, खेल में ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी हरिद्वार की दिव्या भारद्वाज, साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम पर नैनीताल की मंजू पांडे, महिला रोजगार के क्षेत्र में काम पर पौड़ी की नूतन पंत, खेल, पर्यावरण में रुद्रप्रयाग की प्रीति, खेल में टिहरी की हिमानी, खेल दिव्यांग वर्ग में ऊधमसिंह नगर की नीलिमा राय एवं साहसिक कार्य के क्षेत्र में उत्तरकाशी की ममता व नैनीता की कमला अरोड़ा को तीलू रौतेली पुरस्कार मिला।

और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *