फिर ओडिशा में दरिंदगी, संबलपुर में 14 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

 

डिशा के संबलपुर जिले में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना रविवार शाम 6.30 से सात बजे के बीच जिले के जुजुमुरा इलाके में हुई, जब पीड़िता शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार द्वारा जुजुमुरा पुलिस स्टेशन में की गई लिखित शिकायत के आधार पर, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संबलपुर के एसपी मुकेश कुमार भामू ने कहा कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद, जुजुमुरा पुलिस ने कार्रवाई की और दो किशोरों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने अपराध करना कबूल कर लिया है।

दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस ने साथ ही ये भी बताया कि अपराध में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। भामू ने कहा कि पुलिस समय पर आरोपपत्र दाखिल करने और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। अंगुल जिले में तीन अगस्त को भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जब बगड़िया के पास शौच के लिए बाहर गई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में दो नाबालिगों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़े  हरिद्वार- रुड़की में कार्रवाई: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 3 ठिकानों पर GST की टीम का छापा, 38 लाख जमा
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…