Recruitment: स्टेट बैंक में नौकरी का अच्छा अवसर, इस साल 18000 भर्तियां करेगा भारतीय स्टेट बैंक

Spread the love

 

भारतीय स्टेट बैंक वित्त वर्ष 2025-26 में 18,000 के करीब नई भर्तियां करने जा रहा है। इनमें 13,500 से 14,000 पद क्लर्क और करीब 3000 पद अधिकारी स्तर के होंगे। बैंक के अध्यक्ष सीएस शेट्टी ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश करते हुए मीडिया के सामने यह जानकारी दी।

भर्ती में करीब 1600 पद सिस्टम अधिकारियों के होंगे
पिछले एक दशक में स्टेट बैंक की ओर से यह सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। शेट्टी ने कहा, हम अपनी तकनीकी दक्षता को भी नए स्तर पर लेकर जाने वाला है और इसलिए इस बार की भर्ती में करीब 1600 पद सिस्टम अधिकारियों के होंगे। सिस्टम अधिकारियों की भर्ती की भी यह एक दशक में सबसे बड़ी संख्या है।

निवेश करने में पैसे की कमी कभी आड़े नहीं आई
स्टेट बैंक अध्यक्ष ने कहा, हमारी यह भर्ती योजना, बैंकिंग में तकनीकी रूप से आमूल-चूल बदलाव को और गहरा करने की दिशा में उठाया जाने वाला कदम है। इससे यह भी साबित होता है कि तकनीक आधारित रास्ते पर आगे बढ़ने में बैंक खर्च को आड़े नहीं आने देगा। उन्होंने हालांकि तकनीक बदलाव की दिशा में किए जाने वाले निवेश की राशि नहीं बताई लेकिन यह साफ किया बैंक की तकनीकी दक्षता के लिए निवेश करने में पैसे की कमी कभी आड़े नहीं आई।

इस वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक संचालन लाभ
स्टेट बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक संचालन लाभ अर्जित किया है जो पिछले साल के मुकाबले 17.89 फीसदी अधिक है। बैंक में जमा राशि 53 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। इस अवधि में बैंक का गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) अनुपात 1.82 फीसदी जबकि कुल एनपीए 0.47 फीसदी रहा है।

Spread the love
और पढ़े  Vacancy 2026: SC में नई भर्ती, 78,800 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
  • Related Posts

    Vacancy 2026: SC में नई भर्ती, 78,800 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए सहायक संपादक, सहायक निदेशक, वरिष्ठ न्यायालय सहायक और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए…


    Spread the love

    2026 भर्ती: एनटीपीसी में इंजीनियर्स के लिए 515 पदों पर सीधी भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी,आवेदन कल से 

    Spread the love

    Spread the loveनेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती गेट 2025 स्कोर के आधार पर…


    Spread the love