सबसे छोटी हवाई यात्रा: ये है अब तक की विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा, मात्र डेढ़ मिनट में सफर होगा खत्म

Spread the love

 

हवाई यात्रा ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से लंबी दूरी को भी बहुत कम समय में तय किया जा सकता है। हवाई यात्रा की खास बात यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको किसी रास्ते या पुल की जरूरत नहीं होती है। यही कारण है कि हवाई यात्रा की मदद से उन द्वीपों की  भी आसानी से यात्रा की जा सकती है जो चारों तरफ से पानी से घिरे हैं। खैर, क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा कितनी दूरी की होगी? दरअसल, विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा महज 2.7 किलोमीटर की है, जिसे तय करने में मात्र 80 सेकंड यानी डेढ़ मिनट लगते हैं। इस कीर्तिमान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्कॉटलैंड में है दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा
यह अनोखी हवाई यात्रा स्कॉटलैंड के ऑर्कनी द्वीपसमूह के दो द्वीपों वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच संचालित होती है। इन दोनों द्वीपों के बीच की दूरी महज 2.7 किलोमीटर है, जिसे एक छोटा सा विमान महज 80 सेकंड में तय कर लेता है।

 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
विमान को टेकऑफ से लेकर लैंडिंग तक में 80 सेकंड का समय लगता है। इस उड़ान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल उड़ान का दर्जा दिया गया है।

 

क्यों है इतनी छोटी उड़ान?
आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों इन दोनों द्वीपों के बीच इतनी छोटी दूरी के लिए हवाई यात्रा की आवश्यकता पड़ती है? इसका कारण यह है कि इन दोनों द्वीपों के बीच कोई पुल या अन्य कोई साधन नहीं है जिसके जरिए लोग एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर जा सकें। इसलिए, यहां के निवासियों के लिए हवाई यात्रा ही एकमात्र विकल्प है।

और पढ़े  ए.आर. रहमान के बेटे आमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज, जानें..

 

एक उड़ान में सिर्फ 9 यात्री करते हैं सफर
इस उड़ान के लिए एक छोटा सा विमान इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें एक बार में 9 से 10 यात्री ही सफर कर सकते हैं। यह विमान एकल रनवे से उड़ान भरता है और कुछ ही सेकंड में अपनी मंजिल पर पहुंच जाता है। यह उड़ान दिन में कई बार संचालित की जाती है, जिससे वहां के निवासियों को बहुत लाभ मिलता है।


Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love