थानाध्यक्ष पर लगा ये आरोप 

 

त्महत्या करने वाली छात्रा को छेड़ने व धमकी देने के आरोपी शिक्षक का साथ देने का आरोप थानाध्यक्ष हैदरगंज पर लगा है। थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने की मांग को लेकर शहर के तिकोनिया पार्क में परिजनों व स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थानाध्यक्ष मो अरशद पर सुलह न करने पर मृतका के भाई का भविष्य खराब करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
थाना हैदरगंज क्षेत्र में 16 वर्ष की नाबालिग व इंटर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। जिसमें एक शिक्षक पर छेड़ने व धमकी देने का आरोप लगा था। घटना 14 दिसम्बर को हुई थी। जिसमें मृतका का भाई व पिता अगले दिन मामले की रिपोर्ट लिखवाले के लिए थाने गये तो उन्हें थानाध्यक्ष ने काफी प्रताड़ित किया। घटना के पांच दिन बाद उच्चाधिकारियों के आदेश व राजनैतिक दबाव के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी थानाध्यक्ष का रवैया पीड़ित पक्ष के खिलाफ था। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग बुधवार को शहर के तिकोनिया पार्क पहुंचे व प्रदर्शन किया।मृतका के भाई का कहना है कि शिक्षक की प्रताड़ना से बहन ने आत्महत्या कर ली। शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो हैदरगंज थानाध्यक्ष ने नाबालिग मृतक बहन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। हमारे मोबाइल का डाटा खंगाला। समझौते न करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। आरोपी बढ़े हुए मनोबल के कारण भविष्य खराब करने की धमकी दे रहा है।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया जाय। आत्महत्या से कुछ समय पहले आरोपी का फोन छात्रा के मोबाइल पर आया था। अगले दिन जब थाने पहुंचे तो उन्हें बेइज्जत करके थाने से भगाया गया। जब उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत हुआ तो थानाध्यक्ष समझौते के लिए दबाव बना रहा है। प्रदर्शन करने वालों में आदर्श ब्राहमण फाउन्डेशन के धीरेन्द्र तिपाठी, समाजसेवी उपेन्द्र प्रसाद दूबे व स्थानीय लोगो की मौजूदगी रही।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…