हल्दूचौड़: सराफा व्यवसायी के घर में सेंध, 30 तोला के जेवर ले उड़े चोर

 

 

 पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए हल्दूचौड़ के सराफा व्यवसायी के घर चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने घर से 30 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। मंगलवार को घर पहुंचने के बाद मकान स्वामी को घर के ताले टूटे मिले तो चोरी का खुलासा हुआ।

हल्दूचौड़ नया बाजार में वर्मा ज्वैलर्स के स्वामी नितेश वर्मा गोपी पुरम में रहते हैं। बीते रविवार को वह पारिवारिक कार्यक्रम में परिवार समेत दिल्ली गए थे। मंगलवार की दोपहर वह घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। चोर मुख्य गेट के ऊपर लगी सरिया काटकर अंदर घुसे और मेन दरवाजे का लॉक तोड़ा था। मकान स्वामी ने उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

सराफ के मुताबिक चोरों ने घर से लगभग तीस तोला सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख की नगदी चोरी कर ली है। नितेश के मुताबिक पत्नी अभी दिल्ली में ही है, इसलिए चोरी गए सामान का ठीक आकलन नहीं हुआ है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की छानबीन कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इधर, अध्यक्ष प्रधान संगठन हल्द्वानी ब्लॉक रुकमणी नेगी का कहना था कि क्षेत्र में आए दिन चोरी गुंडागर्दी समेत तमाम आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…