हल्द्वानी: ज्वैलरी शोरूम की दीवार काटकर सोने-चांदी के जेवरात चुराए, CCTV में कैद हुए चोर

हल्द्वानी शहर कुसुमखेड़ा चौराहे पास स्थित राधिका ज्वैलर्स की दुकान से शुक्रवार रात चोरों ने सवा करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। शनिवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से दुकान नहीं खुली। रविवार सुबह ज्वैलर्स नवनीत शर्मा दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। ज्वैलर्स की दुकान से सटी दूसरी दुकान की दीवार काटकर चोर ज्वैलर्स की दुकान में घुसे थे। तिजोरी काटने के लिए वेल्डिंग मशीन का प्रयोग किया। सीसीटीवी में पांच से छह लोग सामान ले जाते हुए दिखे। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुखानी पुलिस जांच में जुटी है।

शहर के ईको टाउन एफ-1 ब्लाक एफ निवासी नवनीत शर्मा ने दो साल पहले कुसुमखेड़ा चौराहा पर राधिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोली। वह इसका संचालन बेटे रजत शर्मा के साथ करते हैं। शुक्रवार रात दुकान बंद कर दोनों घर चले गए। साप्ताहिक बंदी की वजह से शनिवार को दुकान नहीं खुली। रविवार सुबह जब पिता-पुत्र दुकान पर आए तो अवाक रह गए। बगल की दुकान से दो से तीन फुल लंबाई-चौड़ाई की दीवार काटकर अंदर घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (ए) चोरी और 331 (3) गृहभेदन की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। – अमित कुमार, सीओ

25 किलो चांदी, 400 ग्राम सोना चोरी होने का दावा
रजत शर्मा ने बताया कि एक से सवा करोड़ रुपये के जेवरात की चोरी हुए हैं। उनके अनुसार दुकान से चोर 20 से 25 किलो चांदी, 300 से 400 ग्राम सोना, 20 से 25 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए हैं।

फाेरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद पहुंची फाेरेंसिक टीम ने सर्राफा व बगल की दुकान में साक्ष्य एकत्र किए। जिस दुकान के जरिए सर्राफा की दुकान में चोर घुसे उसमें शराब की खाली बोतल भी मिली। इसके अलावा ड्रिल और वेल्डिंग मशीन भी मिली। इन सभी पर अंगुलियों के निशान टीम ने लिए। वहां मौजूद एक-एक चीज की गहनता के साथ टीम ने छानबीन की।

और पढ़े  स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…