Bomb- ‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका’, बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। जैसे ही फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की गई है।

 

ईमेल के जरिए मिला धमकी
यह घटना तब हुई, जब लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच 754 वी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। उड़ान के दौरान एयरलाइन के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है। इसे शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे उड़ा दिया जाएगा। जैसे ही यह धमकी वाला मेल सामने आया, तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट तक सभी को अलर्ट कर दिया गया।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
हालांकि राहत की बात यह रही कि फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे (अलग सुरक्षित क्षेत्र) में ले जाया गया। यहां उसकी बारीकी से जांच शुरू की गई। यात्रियों को भी सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उतारा गया और सभी की जांच की गई। शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

करोड़ो की विदेशी करेंसी पकड़ी गई
इसी एयरपोर्ट से एक और मामला सामने आया, जो विदेशी मुद्रा की बरामदगी से जुड़ा है। सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री से लगभग 11,85,930 रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी पकड़ी गई। यह यात्री सैयद इस्माइल अली बताया जा रहा है, जो शमशाबाद से बैंकॉक जाने की तैयारी में था।

और पढ़े  बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
यह करेंसी सामान्य बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ी। जब बैग की जांच की गई, तो उसमें संदिग्ध विदेशी मुद्रा दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे अलग कर लिया गया और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने पूरी रकम जब्त कर ली है। अब यह जांच की जा रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे बैंकॉक क्यों ले जाया जा रहा था। (इनपुट-आईएएनएस)

  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…