खटीमा में जमीन में 100 किलो से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर धोखाधड़ी करने, दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कम मूल्य में जमीन बेचने की साजिश के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 308(6), 127(2), 61(2) व 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
उन्हाेंने पुलिस को बताया कि इससे उनके पिता पर गंभीर मानसिक दबाव पड़ा। उनकी तहरीर पर पुलिस ने भूड़ महोलिया निवासी लक्ष्मण सिंह भाटिया, बानूसी, झनकट निवासी विवेक कुमार, बंडिया,खटीमा निवासी नंद किशोर,मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी शिव सिंह राणा , तांत्रिक मुकेश कुमार और कश्मीर सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित टीम ने नामजद अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी। सोमवार को पुलिस ने संजय पार्क रेलवे स्टेशन खटीमा के पास से अभियुक्तों लक्ष्मण भाटिया, विवेक कुमार, नंद किशोर और शिव सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाल कमल कुमार लुंठी, एसएसआई केसी आर्य, दरोगा राकेश राय, भुवन गहतोड़ी, कमल पाल,सुभाष पांडेय,तुलसी प्रसाद भट्ट, धनी राम शामिल थे।
सीओ खटीमा नीरज सेमवाल ने बताया कि जिन व्यक्तियों ने भूमि खरीदी है, उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा धनराशि के लेन-देन, भूमि संबंधी दस्तावेजों और कथित धमकियों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस ने आम जनता से यह अपील करते हुए कहा है कि जमीन की खरीद-फरोख्त दैधानिक तरीके से ही करें। किसी प्रकार के गैर कानूनी तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त न करें, आम जनता से यह भी अपील की जाती है कि किसी आम नागरिक के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हुई हैं, तो वह ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराएं।








