पूजा की दर्दनाक मौत: सहेली संग जा रही थी स्टोर, रास्ते में ‘काल’ ने रोका रास्ता, अल्मोड़ा से आई थी गुरुग्राम

गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही दो कामकाजी महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

भाई के साथ रहती थी पूजा
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी पूजा बिष्ट (24) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम के हीरा नगर में भाई के साथ रहती थी। हादसे में घायल उसकी सहेली अनुराधा का इलाज ईएसआई अस्पताल में चल रहा है। दोनों सहेलियां मानेसर स्थित फ्रेश ओके स्टोर में काम करती थीं।

 

सड़क पार करते समय हुआ हादसा
घायल अनुराधा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार (11 अक्तूबर) सुबह करीब 9:30 बजे वे दोनों बस से मानेसर पहुंची थीं। मानेसर बस स्टैंड से थोड़ा पहले एक ऑटोमोबाइल शोरूम के सामने बस से उतरने के बाद वे धारूहेड़ा से गुरुग्राम जाने वाली सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 

अस्पताल में तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सहेलियां उछलकर सड़क पर जा गिरीं और लहुलूहान हो गईं। राहगीरों ने तुरंत दोनों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पूजा बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुराधा को प्राथमिक उपचार के बाद ईएसआई अस्पताल रेफर कर दिया गया।

और पढ़े  हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार

 

पुलिस का बयान
सोमवार को मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। – संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता

  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल की रोक, जनस्वास्थ्य के मद्देनजर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला

    उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री अब एक साल तक नहीं की जा सकेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त…