शादी से डेढ़ माह पहले संबंध बना रहे थे युवक और युवती, अचानक घर आ गया छोटा भाई,लिया ये फैसला…

अमरोहा शहर के एक मोहल्ले में शादी से पहले मंगेतर जोड़े के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला चर्चा का विषय बना गया। घटनाक्रम के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसे देर रात पंचायत बैठाकर सुलझाया गया और मौके पर ही काजी बुलाकर निकाह करा दिया गया।

 

मोहल्ले के एक कारोबारी ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी का रिश्ता शहर निवासी युवक से तय किया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पहले मंगनी की रस्म पूरी हुई थी और शादी की तारीख बकरीद के बाद 10 और 11 जून तय की गई थी। 

दोनों परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं और बैंक्वट हॉल तक बुक कर लिए गए थे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले लड़की के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जबकि लड़की घर पर अकेली थी।

युवती ने मंगेतर को घर बुलाया
इसी दौरान उसने अपने मंगेतर को घर बुला लिया। करीब 15-20 मिनट बाद लड़की का छोटा भाई अचानक घर लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद शोर मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ने पर रात में ही मोहल्ले में पंचायत बुलाई गई। शुरुआत में विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्ता तोड़ने और पुलिस में शिकायत करने तक की बात सामने आई लेकिन रिश्तेदारों और सामाजिक लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।

और पढ़े  आज वायुसेना दिवस-: देश के वायुवीरों को नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी और रक्षा मंत्रालय ने दी बधाई

शादी की बाकी रस्में तय तारीख पर ही होंगी
आखिरकार पंचायत के निर्णय पर मौके पर ही काजी को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी की बाकी रस्में तय तारीख पर ही संपन्न कराने का फैसला लिया है। इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

  • Related Posts

    उत्तर और दक्षिण कोरिया में बढ़ा तनाव: किम जोंग उन ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, सिओल ने क्या कहा?

    उत्तर कोरिया ने सोमवार को अपने पूर्वी समुद्री इलाके की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की सेना ने दिया। यह हाल के दिनों में हथियारों के…

    अगले 73 वर्षों में धरती से मिट सकता है इंसानों का नामोनिशान? लैंसेट की रिपोर्ट में डराने वाला दावा

    साल 2100 तक धरती से इंसान विलुप्त हो सकते हैं। यह दावा हुआ है चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन लैंसेट की एक रिपोर्ट में। वैश्विक जोखिम के विश्लेषण…