महिला को दुष्कर्म के बाद फेंका- प्राइवेट अंगों से निकल रहा था खून, चेहरे पर गहरे घाव..पीड़िता की हालत गंभीर

Spread the love

 

त्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके के मजनू का टीला इलाके में महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी ने महिला को अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब पीड़िता को देखा तो उसके प्राइवेट अंगों से खून निकल रहा था। पीड़िता को महिला बस अड्डे के पास स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई और बयान देने की स्थिति में नहीं है। चेहरे पर गहरे घावों के चलते आंखों की रोशनी जाने की आशंका है।

 

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक कन्नू (36) इस महिला को 22 नवंबर को अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने महिला को एन-ब्लॉक, मजनू का टीला में झुग्गी बस्ती के पास सड़क पर अर्धनग्न हालत में फेंक दिया।

पीड़िता एक घर के सामने कई घंटे बेसुध पड़ी रही। घर में रहने वाली महिला ने जब पीड़िता को देखा तो वह पहले घर गई और बहन को बुलाकर लाई। इसके बाद मजनू का टीला चौकी पुलिस को सूचना दी। पास में रहने वाले एक युवक ने महिला को चादर उड़ाई थी। महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सोमवार शाम तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी।

मजनू का टीला चौकी प्रभारी नवीन सिद्धू की टीम ने जांच की और इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एसआई नवीन की टीम ने जांच में तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कन्नू को पकड़ लिया। वह सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि महिला ने उल्टी कर दी थी इस कारण उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। सिविल लाईंस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़े  136 साल पुरानी मस्जिद में नमाज पर रोक क्यों? CM शुभेंदु अधिकारी ने बताई वजह,जानें...

पीड़ित महिला के बयान अभी नहीं हो पाए गए हैं। बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सिविल लाईंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजा बंठिया, पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला, दिल्ली पुलिस


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love