UP: विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंचा 8 लोगों का परिवार, महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, जानिए क्या है मामला..

Spread the love

 

त्या के मामले में युवक को जेल भेजने से नाराज बाराबंकी के एक परिवार के आठ लोग बृहस्पतिवार दोपहर विधान भवन के सामने आत्मदाह के लिए पहुंचे। एक महिला ने खुद पर पेट्रोल भी डाल लिया। मौके पर तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते ने सभी को पकड़ लिया।

डीसीपी मध्य डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाराबंकी के घुंघटेर बजगैनी निवासी जानकी प्रसाद परिवार के आठ लोगों के साथ विधान भवन गेट नंबर- 4 पर पहुंचे। उनकी बहू राम दुलारी ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। यह देखते ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते ने सभी को पकड़ लिया। हजरतगंज पुलिस सभी को थाने ले गई। पूछताछ में जानकी प्रसाद ने बताया कि बाराबंकी पुलिस ने उनके बेटे संतोष को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने संतोष को गलत जेल भेजा था। उन्होंने बाराबंकी पुलिस के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी की। कोई सुनवाई न होने पर वे लोग न्याय की आस में विधान भवन पहुंचे थे। डीसीपी ने बताया कि बाराबंकी पुलिस पूरे परिवार को अपने साथ ले गई।

 

ये लोग पहुंचे थे विधान भवन
जानकी प्रसाद, पत्नी उर्मिला देवी, बहू रामदुलारी, अंकित, पुष्पा देवी, पूनम देवी, मड़ियांव निवासी पंकज और जानकीपुरम निवासी सरिता भारती आत्मदाह करने के लिए पहुंची थीं।

इस मामले में संतोष को भेजा गया था जेल
एएसपी उत्तरी बाराबंकी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 20 जून को अरविंद लोध की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए संतोष और उसके साथी बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ था कि संतोष ने चाची के साथ अवैध संबंध के चलते अरविंद लोध की तार से गला कसकर हत्या कर दी थी।

और पढ़े  मथुरा- ईद पर में बवाल: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या का आरोप, हाईवे पर पथराव, एसडीएम और पुलिस की गाड़ी तोड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love