रोजगार मेले का आयोजन: यहाँ इन 11 जिलों में आज लगेगा रोजगार मेला, महिलाएं न गंवाएं यह मौका! तुरंत करें आवेदन

 

 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा महिला कंडक्टर पदों पर भर्ती के लिए 25 जुलाई 2025 को प्रदेश के कई जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ये मेले लखनऊ, नोएडा, बांदा और प्रयागराज सहित कई जिलों में लगाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को नियत स्थान पर पहुंचकर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद स्थल पर ही दस्तावेजों की जांच और चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें अनुबंध के तहत 1800 पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती की जा चुकी है। शेष 3200 पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन परिवहन निगम करने जा रहा है।

 

 

जिन जिलों में लगेगा रोजगार मेला

मेला उत्तर प्रदेश के 11 प्रमुख जिलों में लगेगा। ये जिले हैं- लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, कानपुर, चित्रकूटधाम, आगरा, मुरादाबाद, बांदा और प्रयागराज। इन सभी स्थानों पर स्थानीय स्तर पर योग्य महिला अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का 12वीं पास (Intermediate) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रूप से मांगा गया है।

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक जिले में स्थानीय परिवहन कार्यालय (RTO) या UPSRTC डिपो स्तर पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

आवेदन ऑनलाइन मोड में UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, CCC सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

इन जिलों में पहले ही लग चुका है रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश में महिला कंडक्टर पदों के लिए आयोजित हो रहे रोजगार मेलों की कड़ी में 18 जुलाई 2025 को गाजियाबाद, अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़ और बरेली में मेले का आयोजन हो चुका है। इसके बाद 22 जुलाई 2025 को मेरठ, इटावा, देवीपाटन (गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती), आजमगढ़ और हरदोई जिलों में भी रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…