इंतजार खत्म: बिहार में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची,पहली सूची में जारी किए 71 उम्मीदवारों के नाम,देखें…

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची में सम्राट चौधरी के अलावा रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Image

Image

Image

Image

Image

 

विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
बेतिया रेणु देवी
रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा
पिपरा श्यामबाबू प्रसाद यादव
मधुबन राणा रणधीर सिंह
मोतिहारी प्रमोद कुमार
ढाका पवन जायसवाल
रीगा बैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा अनिल कुमार राम
परिहार गायत्री देवी
सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी विनोद नारायण झा
खजौली अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी हरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगर सुजीत पासवान
झंझारपुर नीतीश मिश्रा
छातापुर नीरज कुमार सिंह बबलू
नरपतगंज देवंती यादव
फारबिसगंज विद्यासागर केसरी
सिकटी विजय कुमार मंडल
किशनगंज स्वीटी सिंह
बनमनखी कृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णिया विजय कुमार खेमका
कटिहार तारकिशोर प्रसाद
प्राणपुर निशा सिंह
कोढ़ा कविता देवी
सहरसा आलोक रंजन झा
गौरा बौराम सुजीत कुमार सिंह
दरभंगा संजय सरावगी
केवटी मुरारी मोहन झा
जाले जीवेश मिश्रा
औराई रमा निषाद
कुढ़नी केदार प्रसाद गुप्ता
बरुराज अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज राजू कुमार सिंह
बैकुंठपुर मिथिलेश तिवारी
सीवान मंगल पांडेय
दरौंदा कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी देवेश कांत सिंह
तरैया जनक सिंह
अमनौर कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर अवधेश सिंह
लालगंज संजय कुमार सिंह
पातेपुर लखेंद्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर राजेश कुमार सिंह
बछवाड़ा सुरेंद्र मेहता
तेघड़ा रजनीश कुमार
बेगूसराय कुंदन कुमार
भागलपुर रोहित पांडेय
बांका राम नारायण मंडल
कटोरिया पूरण लाल टुडू
तारापुर सम्राट चौधरी
मुंगेर कुमार प्रणय
लखीसराय विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ सुनील कुमार
दीघा संजीव चौरसिया
बांकीपुर नितिन नवीन
कुम्हरार संजय गुप्ता
पटना साहिब रत्नेश कुशवाहा
दानापुर रामकृपाल यादव
बिक्रम सिद्धार्थ सौरव
बड़हरा राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा संजय सिंह टाइगर
तरारी विशाल प्रशांत
अरवल मनोज शर्मा
औरंगाबाद त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ उपेंद्र दांगी
गया शहर प्रेम कुमार
वजीरगंज बीरेंद्र सिंह
हिसुआ अनिल सिंह
वारसलीगंज अरुणा देवी
जमुई श्रेयसी सिंह
और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

एनडीए में कितनी पार्टियां शामिल हैं?
एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

नवंबर को होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

पहले चरण में शामिल जिले और सीटें
पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।

2020 का मुकाबला और वर्तमान स्थिति
पहले चरण की इन 121 सीटों पर 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 32 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 41 सीटों पर जीत मिली थी।

वर्तमान में इन 121 सीटों में बीजेपी के पास 38 विधायक हैं। मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी के चार विधायक और कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव ने बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया, जिससे पार्टी की संख्या बढ़ गई।

और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

जेडीयू को 2020 में इनमें से 23 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी से जीते राजकुमार सिंह के शामिल होने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी की संख्या बढ़ गई। कांग्रेस के आठ, सपीआई (एमएल) के सात, और सीपीआई एवं सीपीआई (एम) के दो-दो विधायक इन सीटों पर हैं। गठबंधन के लिहाज से देखें तो 121 सीटों में से 59 सीटों पर महागठबंधन और 62 सीटों पर एनडीए के विधायक हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: जवान के साथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए ..

    Spread the love

    Spread the loveदरभंगा पुलिस में तैनात दो सिपाहियों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। दोनों को महिला सिपाही के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर…


    Spread the love