जिले में 4 अलग-अलग साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति,नैनीताल साईबर क्राईम सैल ने तत्काल कराया रिकवर।।

Spread the love

*04 अलग-अलग साईबर ठगी के शिकार व्यक्तियों के कुल 29,946.10 की धनराशि को नैनीताल साईबर क्राईम सैल ने तत्काल रिकवर कराकर पीडितों के चेहरों पर लायी मुस्कान।*

*संक्षिप्त विवरणः-*

*श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल,* द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर क्राइम सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम में *श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम / स्पेशल ऑप्स जनपद नैनीताल* के कुशल पर्यवेक्षण में *साईबर क्राइम सैल नैनीताल* द्वारा लगातार ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों की धनराशि रिकवर करते हुये तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप निम्न शिकायकर्ताओं की साईबर सैल द्वारा ठगी की धनराशि रिकवर कि गयी है।
*शिकायतकर्ता-*
*1-* श्री हरीश सिंह महरा थाना मुखानी जनपद नैनीताल के साथ हुयी साईबर ठगी की सूचना प्राप्त होने पर साईबर क्राईम सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ठगी गयी धनराशि रुपये 18344.10/-बरामद कर पीडित के खाते मे वापस करायी गयी ।
*2-* श्री लोकेन्द्र सिह बोरा निवासी थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल के साथ हुयी साईबर ठगी की सूचना प्राप्त होने पर साईबर क्राईम सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ठगी गयी धनराशि रुपये 4978/- बरामद कर पीडित के खाते मे वापस करायी गयी ।
*3-* श्रीमती शिखा सोलोमोन निवासी थाना तल्लीताल जनपद नैनीताल के साथ हुयी साईबर ठगी की सूचना प्राप्त होने पर साईबर क्राईम सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ठगी गयी धनराशि रुपये 4835/- बरामद कर पीडित के खाते मे वापस करायी गयी ।
*4-* श्री भास्कर नेगी थाना लालकुऑ जनपद नैनीताल के साथ हुयी साईबर ठगी की सूचना प्राप्त होने पर साईबर क्राईम सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ठगी गयी धनराशि रुपये 1789/- बरामद कर पीडित के खाते मे वापस करायी गयी ।
*उपरोक्त पीडित व्यक्ति द्वारा साईबर क्राइम सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।*

और पढ़े  ऊखीमठ- ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की उत्सव डोली

*श्री पंकज भटट् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल महोदया द्वारा सम्मानित जनता से की अपीलः-*

➡️किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और *SMS/WhatsApp message* से सावधान रहें,
➡️ कृपया *Google* या अन्य किसी सर्च इंजन पर *Customer care number* न ढूंढें।
➡️ *Customer care number* सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक *वेबसाईट* से ही देखें ।
➡️ किसी को भी अपना *Password, OTP, CVV, UPI पिन* शेयर ना करें।
➡️ किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर *Any Desk, Quick Support* आदि *Remote Access app* डाउनलोड न करें।
➡️ अन्जान लिंक, *Online job offer* से संबंधित लिंक पर *Click* ना करें,
➡️ *QR* कोड कभी भी *scan* ना करें।
➡️ अन्य किसी *app* को डाउनलोड करने से पहले उसकी उपयोगिता की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात ही डाउनलोड करें।
➡️ अज्ञात द्वारा की गयी *Video call* को *receive* ना करे।
➡️ यदि आपको *Video call* कर ब्लैक मेल किया जा रहा है / यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीगी *थाना व साईबर क्राइम हैल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1930* पर सूचना दें।

*जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।*
*साईबर पुलिस टीमः-*

1. निरीक्षक श्री उमेश कुमार मलिक /प्रभारी साईबर सैल
2. उ0नि0 जोगा सिह
3. कान्स. राजेश बिष्ट
4. कान्स. पंकज शाही
5. कान्स. उमेश सती
6. कान्स. अरविंद बिष्ट


Spread the love
  • Related Posts

    टिहरी Accident: चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, अंतिम संस्कार के लौट रहे 8 लोगों की मौके पर मौत

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। इस दौरान आठों की मौके पर मौत हो गई। जिला आपदा…


    Spread the love

    बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, CM धामी ने की पूजा, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    Spread the love

    Spread the love   बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह सवा छह बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *