हल्द्वानी: खरीदारी करने के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म, घटना से आहत पीड़िता ने काटी हाथ की नश

 

ल्द्वानी में मुहर्रम के दिन घर से बाजार के लिए निकली नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश किया और वारदात को अंजाम दिया। घटना से आहत नाबालिग ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास भी किया। मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि छह जुलाई को मुहर्रम के रोज उसकी बहन घर से बाजार में खरीदारी करने निकली थी। इसी बीच किसी युवक ने उसे नशा सुंघा दिया और अर्द्धबेहोशी की हालत में उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद बहन किसी तरह घर पहुंची और घटना से आहत होकर अपने हाथ की नस काट ली। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पूछताछ के लिए पीड़िता के पास पहुंची लेकिन पीड़िता ने घटना के बारे में युवक की पहचान के बाबत कुछ भी बताने से गुरेज किया।

 

हालांकि पुलिस को शक है कि घटना को किसी करीबी ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि अज्ञात पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आराेपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इधर मेडिकल के लिए महिला अस्पताल पहुंची नाबालिग की महिला चिकित्सकों ने भी काउंसलिंग की है।

और पढ़े  रुद्रपुर: ड्यूटी से लौट रही युवती से छेड़छाड़... विरोध पर की अश्लील हरकतें, लोगों के पहुंचते ही आरोपी फरार
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…