हाईकोर्ट नैनीताल- गुंजन सिंह होंगे सिविल जज (सीडि ) यूएस नगर, हाइकोर्ट के आदेश पर कई सीनियर जजों के हुए तबादले

 

 

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता के हस्ताक्षरों के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हरिद्वार संदीप कुमार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं गुंजन सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बागेश्वर को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) उधम सिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

जयेंद्र सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऊधम सिंह नगर के पद पर स्थानांतरण किया गया है, हेमंत सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ऊधम सिंह नगर को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ऊधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्योति बाला सिविल जज (सीनियर डिविजन), हल्द्वानी, जिला नैनीताल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। रिंकी साहनी, प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवी.) देहरादून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है। शहजाद अहमद वाहिद, प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवी.), हरिद्वार को सिविल जज (सीनियर डिवी.), पौड़ी गढ़वाल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मोहम्मद याकूब, सिविल जज (सीनियर डिवी.), टिहरी गढ़वाल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

छवि बंसल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चमोली को स्थानांतरित कर सिविल जज (सीनियर डिवीज़न), हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है, विभा यादव द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीज़न) हरिद्वार को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है, सईद गुफरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है, इंदु शर्मा प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ऊधम सिंह नगर को तृतीय अतिरिक्त सिविल जज के पद पर नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार तिवारी प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड देहरादून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

श्वेता पांडे द्वितीय अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को किशोर न्याय बोर्ड, देहरादून में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्वेता राणा चौहान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी को प्रथम अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) देहरादून में स्थानांतरित किया गया है। अविनाश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। त्रिचा रावत अतिरिक्त सिविल जज (वरिष्ठ डिविजन) रुड़की जिला हरिद्वार को सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन) खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया जाता है। नेहा कय्यूम सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन) पौड़ी गढ़वाल को द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन) देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया जाता है। अकरम अली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल को तृतीय अतिरिक्त सिविल जज (वरिष्ठ डिविजन) देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। नीरज कुमार सिविल जज (सीनियर डिविजन) बागेश्वर को 4वें अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन), ऊधम सिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अखिलेश कुमार पांडे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी जिला नैनीताल को 4वें अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इमरान मोहम्मद खान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) हल्द्वानी जिला नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। सचिन कुमार पाठक सिविल जज (सीनियर डिविजन) कर्णप्रयाग जिला चमोली को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली के पद पर स्थानांतरित किया गया है।दुर्गा सिविल जज (सीनियर डिविजन) खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर का स्थानांतरण कर द्वितीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन बनाया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: एनएसए और सीडीएस ने की सैन्य गतिविधियों की समीक्षा, गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

आफिया मतीन अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) टिहरी गढ़वाल को सिविल जज (सीनियर डिविजन) टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया है। अमित कुमार तृतीय अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ डिवीजन) देहरादून को 5वें अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ डिवीजन) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है। मिथिलेश पांडे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल को आफिया मतीन के स्थान पर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ डिवीजन) टिहरी गढ़वाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…