अयोध्या काशी तमिल संगमम-2 का तीसरा जत्था पहुंचा अयोध्या,मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत,गूंजा जय श्रीराम का नारा

अयोध्या काशी तमिल संगमम-2 का तीसरा जत्था पहुंचा अयोध्या,मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत,गूंजा जय श्रीराम का नारा

काशी तमिल संगमम-2 का तीसरा जत्था आज अयोध्या पहुंचा। जिनका अयोध्या में भव्य स्वागत किया गया है। काशी तमिल संगमम के अंतर्गत तमिलनाडु से आये 209 मेहमानों ने काशी से सर्वप्रथम प्रयागराज में स्नान कर दर्शन पूजन किया और फिर देर शाम अयोध्या पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत अंतरराज्यीय बस अड्डा अयोध्या धाम में किया गया! स्वागत में अवध क्षेत्र के पारंपरिक नृत्य का मंचन भी हुआ। स्वागत में अयोध्या क्षेत्र के माननीय गणमान्य, IRCTC के तथा राज्य सरकार के अधिकारी भी शामिल थे!<strong>अयोध्या काशी तमिल संगमम-2 का तीसरा जत्था पहुंचा अयोध्या,मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत,गूंजा जय श्रीराम का नारा </strong>
IRCTC के वरिष्ठ कार्यापालक श्री नवनीत गोयल जी ने बताया कि तमिल से आये मेहमानों के रुकने, खाने और घूमने के लिए वाहनों का इन्तेजाम IRCTC द्वारा किया गया है!
अयोध्या पहुंचे तमिल के मेहमान भी अपने स्वागत से अभिभूत दिखे और उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए।‌ इतना ही नहीं भगवान के भजन पर जहां मंच पर कलाकार थिरक रहे थे तो वहीं अपनी कुर्सियों पर तमिल से अयोध्या पहुंचे मेहमान भी झूमते नजर आए। विभिन्न शैलियों के नृत्य के बीच प्रधानमंत्री के मेहमानों का भव्य स्वागत हुआ।
<strong>अयोध्या काशी तमिल संगमम-2 का तीसरा जत्था पहुंचा अयोध्या,मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत,गूंजा जय श्रीराम का नारा </strong>
अयोध्या पहुंचे तमिल के मेहमानों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अयोध्या में बेहतर व्यवस्था देने के लिए आईआरसीटीसी को भी धन्यवाद दिया है।
अयोध्या पहुंचे मेहमानों ने कहा कि यह काशी और अयोध्या की संस्कृति को करीब से जानने और सीखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार होगी। <strong>अयोध्या काशी तमिल संगमम-2 का तीसरा जत्था पहुंचा अयोध्या,मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत,गूंजा जय श्रीराम का नारा </strong>

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा

काल सुबह सभी मेहमानों का दल अयोध्या भ्रमण पर निकलेगा। जहां वह रामजन्म भूमि, हनुमान गढ़ी,कनक भवन सहित अन्य मंदिरों के मान्यता एवं इतिहास से रूबरू होंगे। उसके आलावा वह सरयू तट पर दीपोत्सव स्थल भी देखेंगे।

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…