चोरों ने नहीं छोड़ा विधायक को जेब से निकाले 1 लाख, पुलिस प्रशासन की सुरक्षा कवच मैं दिया चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम।

Spread the love

बुरहानपुर –
बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह की जेब से एक लाख रुपए चोरी हो गए। यह घटना जल जीवन मिशन के कार्यक्रम के दौरान हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ विधायक भी कलश यात्रा में शामिल हुए थे। इतनी बड़ी राशि जेब में लेकर कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच यह वारदात होने से कई सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल विधायक की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं की गई।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बुधवार को ग्राम खड़कोद में आयोजित जल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हे खेतों में काम करने वाले अपने मजदूरों को वेतन का भुगतान करना था। इसलिए जेब में एक लाख रुपए लेकर आए थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान जेब से रुपए चोरी हो गए। विधायक ने कहा कि इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है, क्योकि यह रुपए जिसकी किस्मत में थे,उसे मिल गए। इसमें शिकायत क्या करना।
कलश यात्रा में शामिल हुए थे शामिल
दरअसल विधायक जल महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल हुए थे। यह यात्रा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई थी। जबकि बाद में मंच से ही पूरा कार्यक्रम हुआ। संभावना है कि कलश यात्रा के दौरान ही विधायक की जेब से राशि गायब हुई है। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अफसरों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगी थी। ऐेसे में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

और पढ़े  इस्राइल ने ईरान-लेबनान में बरपाया कहर! 200 से ज्यादा ईरानी और 140 हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना

Spread the love
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *