मुंबई से पकड़े गए आतंकी का आजमगढ़ से जुड़ा कनेक्शन, डेढ़ साल पहले आया था गांव

Spread the love

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन चार संदिग्ध आतंकियों में को पकड़ा है उनमें से मोसैब अहमद उर्फ सोनू आजमगढ़ का रहने वाला है। मोसैब महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आईमा सरदहा का निवासी है। वह मुंबई में मैकेनिक का काम करता था। आखिरी बार डेढ़ साल पहले घर आया था। उसकी मां जैतुन्निशा वर्तमान में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर दक्षिण मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही है। आरोपी की पत्नी और उसके दो बच्चे मऊ में रहते हैं।

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोसैब अहमद के अलावा मोहम्मद हमाद, शेख इमरान और मोहम्मद सोहेल को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये सभी देश विरोधी गतिविधियों के लिए डिजिटल स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। इंटरनेट मीडिया के जरिये युवाओं को जोड़कर उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आजमगढ़ पुलिस भी सक्रिय हो गई। संबंधित क्षेत्रों में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आईमा के ग्राम प्रधान शाकीब ने बताया कि मोसैब अहमद उर्फ सोनू का परिवार मुंबई में रहता था।

 

बेटा मुंबई में रहकर मैकेनिक का काम करता है। डेढ़ साल पहले आया था। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ कर ले गई थी। इसकी जानकारी मिली है। -जैतुन्निशा, आरोपी मोसैब की मां 

दिल्ली पुलिस की ओर से सूचना मिली थी। यहां पर मोसैब अहमद उर्फ सोनू के घर पहुंचकर पुलिस जानकारी जुटाई है। वर्तमान में उसकी मां नसीरपुर में किराये के मकान रहती है। मोसैब की पत्नी और उसके दो बच्चे मऊ में रहते हैं। -चिराग जैन, एसपी गामीण 


Spread the love
और पढ़े  118 विधायक लाओ, तब होगी शपथ: अड़े तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र, विजय को दूसरी बार राजभवन से वापस भेजा
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love