शादी समारोह में शामिल होने आया किशोर नदी में डूबा,परिवार में मचा कोहराम।।

Spread the love

शादी समारोह में शामिल होने आया किशोर नदी में डूबा,परिवार में मचा कोहराम।।

लालकुआं से शादी में शामिल होने आया किशोर नदी (गधेरे) में डूब गया उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। वहीं इस हादसे से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई, वही परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोंड़ा डोल के रहने वाले भीम सिंह फर्त्याल का परिवार लालकुआं के बिंदुखत्ता में रहता है। बताया जाता है बीते दिनों उनका 16 साल बेटा कृष्णा फर्त्याल ब्लॉक के ही लमटाना गांव में अपने मालाकोट में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया। यहां पर 1 जून को विवाह समारोह होना है। आज करीब 11 बजे युवक सिरसोडा के पास में ही एक गधेरे में नहाने गया। यहां पर वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। जैसे ही उसकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। सारी खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुँच गई। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के अनुसार पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

बता दे कि मृतक ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा 82 % अंको से उत्तीर्ण की थी, मृतक के पिता ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं तथा माता गृहणी है। कृष्णा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे भाई था।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून : CM धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *